
कटिहार (बिहार)।
अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ स्कोन ( ISKCON) कटिहार भक्तवृंद की ओर से शहर में एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय आधुनिक समय में श्रीमद्भगवद्गीता की महत्ता रहा। इस अवसर पर ISKCON गुरुग्राम हरियाणा के अध्यक्ष एवं बिहार राज्य के इंचार्ज श्रीमान रामदास ब्रह्मचारी ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
अपने प्रवचन में रामदास ब्रह्मचारी ने कहा कि भक्ति के माध्यम से ही भगवान की प्राप्ति संभव है और सच्चा सुख केवल भगवान की शरण में जाने से मिलता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन को सही दिशा देने वाली अमूल्य धरोहर है, जिसे यदि आधुनिक जीवन में आत्मसात किया जाए तो तनाव और भटकाव से मुक्ति मिल सकती है।
उन्होंने गीता के उपदेशों को आज के सामाजिक और पारिवारिक जीवन से जोड़ते हुए कहा कि कर्म, भक्ति और ज्ञान का समन्वय ही मनुष्य को आत्मिक शांति प्रदान करता है। उनके विचारों से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।
कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ एल डी माहेश्वरी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सौरव कुमार, माधव पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के दौरान भक्ति, सत्संग और आध्यात्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
जिल प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



