
कटिहार (बिहार)
भारतीय जनता पार्टी के जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कटिहार में उत्साह और हर्ष का माहौल है। भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने इस अवसर पर नितिन नवीन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे बिहार और पार्टी दोनों के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
सौरभ कुमार मालाकार ने कहा कि यह क्षण बिहार के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है। बिहार की मिट्टी से निकला यह सपूत आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान संभाल रहा है, जो संगठन में पीढ़ीगत बदलाव और युवा नेतृत्व के सशक्त प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे, उस समय नितिन नवीन भाजपा एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से लेकर प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं जैसे कई बड़े और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला महामंत्री ने कहा कि यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ने वाली है। पार्टी ने एक दूरदर्शी, अनुभवी और जमीनी नेता को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है, जो युवा शक्ति के सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव, महिला आरक्षण और जाति जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विषय नितिन नवीन के नेतृत्व में चुनौती और अवसर दोनों होंगे। उनकी संगठनात्मक दक्षता और जमीनी समझ से भाजपा और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ेगी।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



