
कटिहार (बिहार)
सहायक थाना क्षेत्र में नाबालिग की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर छापेमारी कर एक पिस्टल और मैगजीन भी बरामद की है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
पुलिस के अनुसार नाबालिग द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू की गई थी। जांच के क्रम में आरोपी युवक के मोबाइल की तलाशी ली गई, जिसमें हथियार के साथ उसकी तस्वीर मिली। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की और अवैध हथियार बरामद किया।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी युवक नाबालिग को फोटो और वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर रहा था। वह लगातार पैसों की मांग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी मानसिक दबाव में आकर नाबालिग ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
पुलिस ने बताया कि मामले में तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य संभावित पहलुओं से भी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



