WEBSTORY
आयोजनजन सरोकारधर्मबिहार

Bihar; बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा को लेकर कटिहार के बाजारों में उमड़ा उत्साह

पूजा सामग्री की खरीदारी तेज, शहर में दिखा धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास

कटिहार (बिहार)

शहर में बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा को लेकर चारों ओर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। कटिहार के विभिन्न बाजारों में पूजा सामग्री की बिक्री जोरों पर है और बाजारों में खासा रौनक नजर आ रही है।

शहर के मुख्य बाजारों, चौक चौराहों और अस्थायी दुकानों पर सरस्वती माता की प्रतिमाएं, पूजा थाल, अगरबत्ती, धूप, दीप, फूल, माला, कलश, नारियल और फलों की जमकर खरीदारी हो रही है। विशेष रूप से विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजा को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

दुकानदारों के अनुसार इस वर्ष सरस्वती पूजा को लेकर बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं मूर्तिकारों का कहना है कि प्रतिमाओं की मांग संतोषजनक बनी हुई है, जिससे उनका कारोबार भी बेहतर हुआ है।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

शहर में पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पूजा सामग्री की खरीदारी तेज, शहर में

कुल मिलाकर बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर ने कटिहार शहर को धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया है, जिससे बाजारों में रौनक और लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है।

रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया

समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0