Uttar Pradesh; कोठीभार पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति फेज पांच के तहत सुरक्षा और सशक्तिकरण पर दिया गया संदेश

कोठीभार (महराजगंज)
थाना कोठीभार पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज पांच के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप निरीक्षक योगेन्द्र तिवारी, महिला उप निरीक्षक लकी पटेल और महिला उप निरीक्षक नेहा कुमारी की मौजूदगी में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के श्री सरस्वती आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुर सिसवा में छात्राओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना, उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन एक आठ एक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉस्को एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए छात्राओं से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर एक शून्य नौ शून्य, एक शून्य सात छह, एक आठ एक, एक एक दो और एक नौ तीन शून्य की जानकारी दी गई तथा पंपलेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में जागरूकता को लेकर उत्साह देखने को मिला और पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताया गया।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



