WEBSTORY
BREAKINGचुनावताज़ा ख़बरबिहारराजनीति

Bihar; कटिहार डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एसोसिएशन का आम सभा सह चुनाव घोषित

17 फरवरी को होगा मतदान, जिले के औषधि विक्रेताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील

कटिहार (बिहार)

कटिहार डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एसोसिएशन के सत्र 2026 से 29 के लिए त्रिवार्षिक आम सभा सह चुनाव की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिले के सभी औषधि विक्रेताओं को चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।

चुनाव कार्यक्रम के तहत सदस्यता शुल्क अभियान नौ दिसंबर दो हजार पच्चीस से पंद्रह जनवरी दो हजार छब्बीस तक चलाया गया। वहीं आम सभा सह मतदान सत्रह फरवरी दो हजार छब्बीस मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। मतदान का समय प्रातः नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। एसोसिएशन द्वारा सदस्यता शुल्क एक हजार रुपये तथा प्रवेश शुल्क एक सौ रुपये तय किया गया है।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

इस अवसर पर एसोसिएशन के निवर्तमान सचिव वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने सभी सदस्यों का आम सभा सह चुनाव में हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले कई वर्षों तक सचिव के रूप में संगठन की सेवा करने का अवसर मिला, जिसके लिए वे सभी सदस्यों के आभारी हैं।

वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने आशा व्यक्त की कि संगठन हित में चुनाव लड़ रहे सभी अनुभवी साथियों को सदस्यगण अपना पूर्ण समर्थन और आशीर्वाद देकर भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे। उन्होंने सभी औषधि विक्रेताओं से संगठन की एकता बनाए रखने की अपील की।

एसोसिएशन ने जिले के सभी औषधि विक्रेताओं से आग्रह किया है कि वे समय पर सदस्यता शुल्क जमा कर मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जा सके।

रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया

समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0