WEBSTORY
BREAKINGआयोजनउत्तर प्रदेशजन सरोकारताज़ा ख़बरराजनीतिस्वास्थ

UTTAR PRADESH; सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में सैकड़ों बच्चों को मिला संबल, विधायक बोले जीवन बदलने वाला कदम

ललितपुर

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत राजकीय आदर्श विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई।

दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांग बच्चों के लिए केवल साधन नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल बच्चों के जीवन में मील का पत्थर साबित होगी और उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांग बच्चों की सबसे बुनियादी आवश्यकता हैं और इनके बिना पुनर्वास की प्रक्रिया अधूरी रहती है। उन्होंने बताया कि चयनित बच्चों में ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, वैशाखी, रोलेटर, ब्रेल किट, एमआर किट, सुगम्य केन किट, कान मशीन और कैलिपर्स जैसे उपकरण वितरित किए गए।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुजीत कुमार मौर्य ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने कहा कि इस प्रकार के शिविर दिव्यांग बच्चों के जीवन को सरल और सम्मानजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए सदर विधायक,औरअधिकारी

एलिम्को कानपुर के विशेषज्ञों ने उपकरणों के उपयोग और रखरखाव की जानकारी देते हुए अभिभावकों को जागरूक किया। कार्यक्रम में शिक्षक, विशेष शिक्षाकर्मी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। संचालन ज्ञानेश तिवारी ने किया। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट – आर के पटेल
ललितपुर
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0