
कटिहार
35 बिहार बटालियन एनसीसी पूर्णिया के तत्वावधान में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कटिहार परिसर में 01 फरवरी 2026 को एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कटिहार शहर के पाँच विद्यालयों के कुल 193 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
परीक्षा में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कटिहार, जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी, बीपीएसपी मनिहारी, राजकीय उच्च विद्यालय कोढ़ा एवं महेश्वरी एकेडमी के कैडेट्स शामिल रहे। परीक्षा की शुरुआत लिखित परीक्षा से की गई, जिसके बाद प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई।
प्रायोगिक परीक्षा के दौरान कैडेट्स ने अपने दो वर्षों के एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। परीक्षा में सफल कैडेट्स को एनसीसी ए सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जो उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण के साथ साथ विभिन्न राजकीय सेवाओं एवं अन्य अवसरों की प्राप्ति में सहायक सिद्ध होगा।
परीक्षा का संचालन एवं पर्यवेक्षण एनसीसी पदाधिकारी संग्राम सिंह, मो शमीम, धीरेन्द्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, सूबेदार अमरीक कुमार एवं हवलदार अवधेश कुमार पांडे के सान्निध्य में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
जिल प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



