
कटिहार (bihar)
आने बाली 12 फरवरी 2026 को कटिहार में आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऑटो और ई रिक्शा चालकों ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में कटिहार में भी हड़ताल पर उतरने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में 3 फरवरी 2026 को शहीद चौक बस स्टैंड स्थित अस्थायी ऑटो स्टैंड परिसर में बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ सीटू एवं ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार से संबद्ध जिला ऑटो एसोसिएशन कटिहार की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अजीत कुमार राय ने की।
बैठक में ऑटो और ई रिक्शा चालकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। चालकों ने बताया कि सभी प्रकार के टैक्स अदा करने के बावजूद नगर निगम, नगर परिषद और जिला परिषद के नाम पर प्रतिदिन 15 से 20 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। इसके साथ ही शहर में व्यवस्थित ऑटो स्टैंड की व्यवस्था नहीं होने से चालकों का लगातार आर्थिक शोषण हो रहा है।
चालकों ने अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने, उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में चौक चौराहों की नीलामी बंद करने, वाहन चालक कल्याण योजना लागू करने, ऑटो स्टैंड एवं ई रिक्शा के लिए चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था करने, फिटनेस सेंटर पर तय शुल्क लागू करने तथा किराया निर्धारण की मांग उठाई।
बैठक में इन सभी मांगों के समर्थन में 12 फरवरी को कटिहार में आम हड़ताल पर रहने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। चालकों ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस बैठक में अमरेंद्र मलिक, विजय पोद्दार, चंदन कुमार, चंदन ठाकुर, अशोक सिंह, रमेश शाह, सुमित कुमार शाह, प्रीतम सिंह, टुनटुन चौहान, टुनटुन यादव, गौतम कुमार, डेरू अंसारी, अजय कुमार मंगल साह, उमेश नट, अनारूल, मदन पासवान, कपिल मंडल और मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में चालक मौजूद रहे।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
जिल प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



