WEBSTORY
BREAKINGताज़ा ख़बरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिस्वास्थ

Bihar ; सांसद को इलाज क्यों नहीं मिला, रात भर स्ट्रेचर पर क्यों रहे पप्पू यादव

पटना में अस्पताल व्यवस्था पर उठे सवाल, IGIMS से PMCH किया गया शिफ्ट

पटना (बिहार)

नीट परीक्षा से जुड़े मामलों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव को लेकर सोमवार को राजधानी पटना में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई। समर्थकों के अनुसार सांसद को आईजीआईएमएस अस्पताल में पूरी रात स्ट्रेचर पर रखा गया, जहां समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं हो सकी।

बताया जा रहा है कि इलाज में लापरवाही के आरोपों के बीच मंगलवार को सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस की निगरानी में पीएमसीएच अस्पताल स्थानांतरित किया गया। इस घटनाक्रम के बाद अस्पताल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

समर्थकों ने लगाए गंभीर आरोप
सांसद के समर्थकों और सहयोगियों ने पूरे मामले को साजिश करार दिया है। उनका आरोप है कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और नीट बेटी के समर्थन में आवाज उठाने के कारण सांसद को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

समर्थकों का कहना है कि सांसद पर दबाव बनाने के उद्देश्य से उन्हें बेहतर इलाज से वंचित रखा गया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

राजनीतिक माहौल हुआ गर्म
घटना सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही सांसद को बेहतर चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

हालांकि इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पीएमसीएच में जारी है इलाज
फिलहाल सांसद पप्पू यादव का इलाज पीएमसीएच अस्पताल में जारी है। पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रदेश की राजनीति की नजरें टिकी हुई हैं। आने वाले समय में इस मामले पर प्रशासन और सरकार की प्रतिक्रिया अहम मानी जा रही है।

रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0