WEBSTORY
आयोजनताज़ा ख़बरबिहारशिक्षा

Bihar ; पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों का गांधी घर भ्रमण

कक्षा तीन के छात्रों ने कुरसेला में लिया शैक्षणिक अनुभव, नैतिक मूल्यों पर मिला मार्गदर्शन

कटिहार (बिहार)

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कटिहार के प्राथमिक विभाग के कक्षा तीन के विद्यार्थियों का गांधी घर कुरसेला में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 3A, 3B और 3C के छात्र शामिल हुए। भ्रमण विद्यालय प्रशासन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

गांधी जी के जीवन से परिचय

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन और उनके आदर्शों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने सत्य, अहिंसा और राष्ट्र निर्माण में गांधी जी के योगदान को समझा। शिक्षकों ने सरल भाषा में ऐतिहासिक तथ्यों की व्याख्या की।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गांधी घर परिसर का अवलोकन किया। साथ ही उनसे जुड़े ऐतिहासिक पहलुओं को जाना। इससे बच्चों में नैतिक मूल्यों और अनुशासन की भावना मजबूत हुई।

सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान

विद्यालय प्रशासन ने भ्रमण के दौरान सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा। प्राथमिक उपचार और भोजन पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कक्षा अध्यापकों और समग्र प्रभारी ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।

विद्यालय के प्राचार्य असद अली खान और प्रधानाध्यापक अमित कुमार के मार्गदर्शन में यह शैक्षणिक कार्यक्रम सफल रहा। विद्यालय परिवार ने इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक अनुभव बताया।

रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0