
कटिहार (बिहार)
संगठन सृजन अभियान के तहत कटिहार जिले के कोढ़ा और बरारी प्रखंड में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में संगठन को पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठकों में संगठन प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाना है। उन्होंने संगठनात्मक विस्तार और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर जोर दिया।
बरारी में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह ने की, जबकि कोढ़ा में प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व विधायक डॉ शकील अहमद खान, पूर्व विधायक पूनम पासवान, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, डॉ विपिन कुमार, डॉ अमन कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने कहा कि संगठनात्मक एकता ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने की सबसे बड़ी ताकत है। अभियान के माध्यम से गांव स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जाएगी।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



