
कटिहार (बिहार)
कटिहार के सांसद तारिक अनवर को भारत सऊदी अरब संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया गया है। 18वीं लोकसभा के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा उनके मनोनयन के बाद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है।
सांसद तारिक अनवर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे संवाद और सहयोग के माध्यम से भारत और सऊदी अरब के बीच संसदीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच आपसी समझ और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर बताया।
कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, सुनीता देवी, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रवक्ता पंकज कुमार, नगर अध्यक्ष रिंकू मिश्रा और पुतुल सिंह सहित अन्य नेताओं ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।
नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि इस नामांकन से भारत और सऊदी अरब के बीच संसदीय सहयोग को नई मजबूती मिलेगी।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी पूर्णिया
कटिहार (बिहार)
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



