
कटिहार (बिहार)
कटिहार जिला कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष पद को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को राजेन्द्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें किशनगंज के सांसद और प्रभारी मोहम्मद जावेद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मोहम्मद जावेद ने जिलाध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों से एक एक कर मुलाकात की और उनके राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता तथा जिले में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने जिला कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर फीडबैक लिया।
प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा कि कटिहार में संगठन को मजबूत करने के लिए किस प्रकार के नेतृत्व की आवश्यकता है और जिलाध्यक्ष पद के लिए कौन सा उम्मीदवार संगठन को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकता है।
सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व इस बार संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने और आगामी चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए जिलाध्यक्ष चयन में कार्यकर्ताओं की राय को विशेष महत्व दे रहा है।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, किशनगंज कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, संजय कुमार सिंह, संजय सिंह, दिलीप विश्वास, पंकज तंबाकूवाला, रिंकू मिश्रा, पुतुल सिंह, आम्रपाली यादव, प्रहलाद गुप्ता, चंद्रभानु गुप्त, सऊद मुखिया, डॉ. बिपिन सिंह, अल्तमस दीवान, अवधेश मंडल, राज आनंद सिंह, प्रीतम चक्रवर्ती, मन्नी पासवान, मो. इश्तियाक, राजीव चाकी, उस्मान गनी, राजेश उरांव, विनय मंडल, मो. मुस्तफा, मो. इम्तियाजुल, सुबोल यादव, मेजर जमाल, मोहर्रम खान सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जिले में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी पूर्णिया
कटिहार (बिहार)
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



