Uttar Pradesh ; कपिल दुबे बने मड़ावरा बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष
35 में से 20 मत पाकर दर्ज की जीत, अधिवक्ताओं ने फूलमालाओं और मिठाई से किया स्वागत

मड़ावरा / ललितपुर
तहसील मड़ावरा परिसर में शनिवार को मड़ावरा बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद के चुनाव में कपिल दुबे एडवोकेट ने अपने प्रतिद्वंद्वी रणवीर सिंह एडवोकेट को 5 मतों से हराकर जीत हासिल की और मड़ावरा बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
कुल 35 मतों में से कपिल दुबे एडवोकेट को 20 मत प्राप्त हुए, जबकि रणवीर सिंह एडवोकेट को 15 मत मिले। मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सम्पन्न हुआ। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई और परिणाम घोषित किया गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया पुलिस सुरक्षा में सम्पन्न कराई गई।
परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कपिल दुबे एडवोकेट का फूलमालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। कपिल दुबे एडवोकेट ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं से आशीर्वाद लिया।
बार एसोसिएशन के अन्य पदों पर भी कई उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट, सचिव पद पर जगभान सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र पाल एडवोकेट, मीडिया प्रभारी नूरनिजाम खान एडवोकेट, संगठन सचिव चिंतामन वर्मा एडवोकेट तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नितेन्द्र सिंह एडवोकेट, महेश परिहार एडवोकेट, रमेशचंद कुशवाहा एडवोकेट, सुनील रजक एडवोकेट और नरेंद्र कुमार एडवोकेट निर्विरोध चुने गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कपिल दुबे एडवोकेट ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
रिपोर्ट – आर. के. पटेल
ललितपुर
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



