WEBSTORY
BREAKINGअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh ; ठूठीबारी में पुलिस-एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित इंजेक्शन, कैप्सूल, मोबाइल और मोपेड बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

महराजगंज

महराजगंज पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी कोतवाली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार रात की गई कार्रवाई में एक युवक को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने ग्राम रामगढ़वा टोला नवडीहवां निवासी 24 वर्षीय गोलू चौहान पुत्र राजवंशी चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 52 एंपुल बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन, 51 एंपुल प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन, 49 एंपुल डायजेपाम इंजेक्शन तथा एसपीएम-पीआरएक्स प्लस वॉकहार्ट कैप्सूल, जिनका कुल वजन लगभग 257 ग्राम बताया गया है, बरामद किए गए। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और यूपी-53 डब्ल्यू-6963 नंबर की हीरो पुक मोपेड भी पुलिस ने कब्जे में ली।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

पुलिस के अनुसार बरामद प्रतिबंधित नशीली दवाओं के संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना ठूठीबारी पर मुकदमा अपराध संख्या 108/2026 के तहत धारा 8, 22(सी), 23(सी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीली दवाओं की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, कांस्टेबल दिलीप यादव, दीपक कुमार, प्रमोद यादव, दुर्गा प्रसाद चौरसिया, विकास यादव, एसएसबी के एएसआई/जीडी पृथ्वी सिंह, सीटी/जीडी दिनेश कुमार यादव तथा सीटी/जीडी डीपी सिंह शामिल रहे।

रिपोर्ट- धनंजय पटेल, जिला ब्यूरो, महराजगंज (UP)
समाचार तक- बेबाक खबर, बड़ा असर
samachartak.co.in

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0