Uttar Pradesh ; यूजीसी अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर लखनऊ में बहुजन संगठनों की रैली
हजरतगंज से परिवर्तन चौक तक निकला जुलूस, राज्यपाल और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
राजधानी लखनऊ में यूजीसी अधिनियम को लागू करने की मांग को लेकर विभिन्न बहुजन संगठनों ने रैली और प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम जीपीओ स्थित पटेल प्रतिमा हजरतगंज से शुरू होकर परिवर्तन चौक तक शांतिपूर्वक निकाला गया।
रैली का आयोजन विरसा फुले अंबेडकर विश्वविद्यालय छात्र संगठन, सर्व समाज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश, हिंदवी स्वराज सेना, लाखन पासी महासंघ और कमेरा स्वाभिमान महासंघ उत्तर प्रदेश सहित कई यूजीसी समर्थक संगठनों द्वारा किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से यूजीसी अधिनियम 2026 को पूरी तरह लागू करने की मांग की गई। संगठनों का कहना है कि विश्वविद्यालयों में दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों के साथ होने वाले उत्पीड़न को रोकने के लिए यह कदम जरूरी है।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता और सामाजिक न्याय सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि यूजीसी अधिनियम को सही तरीके से लागू किया जाए तो छात्रों के अधिकार सुरक्षित होंगे और शिक्षा व्यवस्था अधिक न्यायपूर्ण बनेगी।
प्रदर्शन में सर्व समाज सेवा प्रमुख ज्ञान जी, मदन मोहन कटियार, प्रेम शंकर चौधरी, जी आर गौड़, बीपी अशोक, आर एस कुरील, आर के गौतम, मानव, आकाश कुमार पटेल, बीरेंद्र पटेल, रामचंद्र वर्मा, बिरेंद्र कुमार, अनिल कुमार पाल, रामशंकर, धीरेन्द्र पाल सिंह, महाराजदीन चौधरी, प्रेमचंद, सचिन माथुर और सुरेश सहित विभिन्न संगठनों के हजारों लोग शामिल हुए।
रिपोर्ट – आर के पटेल
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



