
कटिहार (बिहार)
कटिहार शहर के शहीद चौक पर सामने आया एक दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। चौराहे पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा के ठीक चरणों के पास एक गरीब मजदूर गहरी नींद में सोता दिखाई दिया।
चारों ओर वाहनों की आवाज और भीड़ भाड़ के बीच यह मजदूर दिनभर की मेहनत के बाद वहीं थकान मिटाता नजर आया। राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा तो कई लोग कुछ पल रुककर इसे देखते रहे।
शहर के लोगों का कहना है कि यह दृश्य अपने आप में एक अलग संदेश देता है। राजनीतिक मंचों पर गांधी के विचारों पर बहस और कटाक्ष होते रहते हैं, लेकिन आम लोगों के जीवन में उनकी छवि आज भी सम्मान के साथ मौजूद है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मजदूर के लिए यह जगह केवल प्रतिमा स्थल नहीं बल्कि आराम और सुकून का स्थान बन गई। दिनभर की मेहनत के बाद उसने वहीं कुछ पल चैन की नींद ली।
लोगों का मानना है कि यह तस्वीर याद दिलाती है कि गांधी केवल इतिहास की किताबों तक सीमित नहीं हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए वे आज भी सादगी और विश्वास के प्रतीक बने हुए हैं।
कटिहार के शहीद चौक से सामने आया यह दृश्य शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोगों ने इसे समाज के लिए एक गहरे संदेश वाली तस्वीर बताया।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी पूर्णिया (बिहार)
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



