
मोतिहारी (बिहार)
पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में एक पुलिस जवान शहीद हो गया। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर समेत दो अपराधियों को मार गिराया।
कैसे शुरू हुई मुठभेड़
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंदन ठाकुर अपने साथियों के साथ इलाके में छिपा है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। खुद को घिरता देख अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में अपराधी ढेर
पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान कुंदन ठाकुर मौके पर ही मारा गया। वहीं प्रियांशु दुबे को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हथियारों का जखीरा बरामद
पुलिस ने मौके से कार्बाइन, पिस्टल, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी पूर्णिया (बिहार)
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



