
मड़ावरा / ललितपुर
मड़ावरा बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। तहसील परिसर में आयोजित समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र चौधरी और तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई।
न्याय व्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प
शपथ ग्रहण के दौरान अधिवक्ताओं ने न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने और जूनियर अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कपिल दुबे और महामंत्री जगभान सिंह ने कहा कि बार संघ के सभी सदस्यों के सहयोग से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा की जाएगी।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं की रही मौजूदगी
समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार दुबे, ब्रजलाल साहू, बलराम शरण खरे, सालिकराम व्यास, दिनेश श्रीवास्तव, श्याम बिहारी तिवारी, नरेन्द्र कुमार दुबे, भरत सिंह और पुष्पेंद्र सिंह तोमर सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता इरशाद अली ने अपनी गजल प्रस्तुत कर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।
अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और उन्हें वरिष्ठों के मार्गदर्शन में कार्य करना चाहिए।
चुनाव प्रक्रिया में अहम भूमिका
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रजलाल साहू, सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार रावत और अशोक निरंजन ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी
बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष कपिल दुबे, महामंत्री जगभान सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र पाल, मीडिया प्रभारी नूरनिजाम खान और संगठन सचिव चिंतामन वर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
रिपोर्ट – कमलेश कश्यप
समाचार तक, बेबाक खबर, बड़ा असर
ललितपुर (उत्तर प्रदेश)



