
कटिहार (बिहार)
कटिहार सरहुल पर्व आयोजन के तहत मुंडा टोला में आदिवासी समाज ने सरहुल बहा पूजा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई। कार्यक्रम अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले आयोजित हुआ।
इस दौरान लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य और गीतों ने माहौल को जीवंत बना दिया।
दरअसल, सरहुल पर्व प्रकृति पूजा का प्रतीक माना जाता है। समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर मुंडा टोला में सरना स्थल की स्थापना भी की गई। यह स्थल आदिवासी समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां सामूहिक पूजा से एकता और सांस्कृतिक पहचान मजबूत होती है।
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्र कार्यकारी सदस्य सुरेश उरांव ने कहा कि सरना स्थल समाज की आस्था का केंद्र है। यहां प्रकृति और परंपरा का गहरा संबंध दिखाई देता है।
कार्यक्रम में बुजुर्ग, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष दिनेश मुंडा, सचिव संजय मुंडा और अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



