आयोजनBREAKINGउत्तर प्रदेशपुलिसब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh; ईमानदारी का मिला इनाम, कंधों पर सजे स्टार
कर्तव्यनिष्ठा की पहचान, उप निरीक्षक रामरतन यादव बने निरीक्षक

महराजगंज
महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र में तैनात अड्डा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामरतन यादव को पदोन्नत कर निरीक्षक बना दिया गया। इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल देखा गया।
पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पदोन्नति उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि निरीक्षक पद पर भी वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।
पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए इसे प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



