Uttar Pradesh; नौतनवां के मंदिरों के विकास पर विधायक का जोर
प्राक्कलन समिति में उठाया मुद्दा, पर्यटन बढ़ाने की रखी बड़ी योजना

लखनऊ
नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने राजधानी लखनऊ में आयोजित विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार और सौंदर्याकरण को लेकर सरकार के सामने विस्तृत प्रस्ताव रखा।
बैठक में विधायक ने कहा कि नौतनवां क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां स्थित प्राचीन मंदिरों के विकास से क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यदि इन धार्मिक स्थलों का व्यवस्थित विकास किया जाता है तो इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने यह भी कहा कि वे लगातार विधानसभा में अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। यही वजह है कि बीते वर्षों में नौतनवां क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिसकी सराहना आम जनता के साथ-साथ अन्य वर्गों द्वारा भी की जा रही है।
आने वाले समय में नौतनवां क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



