Bihar; विधि जगत में शोक की लहर
वरिष्ठ अधिवक्ता उदय चक्रवर्ती के निधन से अधिवक्ता और पत्रकार समुदाय मर्माहत

भागलपुर/कटिहार
भागलपुर व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता उदय चक्रवर्ती के असामयिक निधन से विधि जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही भागलपुर के अधिवक्ताओं और कटिहार के पत्रकार समुदाय में गहरा दुख देखा गया। वे अपने विनम्र स्वभाव और पेशेवर प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे।
भागलपुर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे विधि जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कटिहार में भी पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
उदय चक्रवर्ती के निधन से उनके परिवार और शुभचिंतकों को गहरा आघात पहुंचा है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



