WEBSTORY
BREAKINGकार्यवाहीताज़ा ख़बरप्रसासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar; कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने बचाई महिला की जान

चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला को खींचकर बाहर निकाला, बड़ा हादसा टला

कटिहार (बिहार)

कटिहार रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने अपनी सतर्कता और बहादुरी से एक महिला यात्री की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। आरपीएफ के ऑपरेशन जीवन रक्षा अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई की यात्रियों और अधिकारियों ने जमकर सराहना की है।

घटना तड़के करीब 04:45 बजे की बताई जा रही है। ट्रेन संख्या 15701 सिलीगुड़ी इंटरसिटी कटिहार स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास किया। ट्रेन गति पकड़ चुकी थी। ऐसे में महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा चलती ट्रेन के बीच की खाली जगह में फंस गई।

घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल अमित तुरंत महिला की ओर दौड़े। उन्होंने बिना समय गंवाए साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को चलती ट्रेन की चपेट में आने से पहले सुरक्षित बाहर खींच लिया।

आरपीएफ जवान की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कांस्टेबल अमित की त्वरित कार्रवाई के कारण महिला यात्री की जान बच गई। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने आरपीएफ जवान की सराहना की।

गलत ट्रेन में चढ़ने से हुई घटना

पूछताछ के दौरान महिला यात्री ने बताया कि वह गलती से गलत ट्रेन में सवार हो गई थी। उसे मालदा पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करनी थी। हालांकि बाद में उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। इसी घबराहट में उसने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर दी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने की प्रशंसा

आरपीएफ अधिकारियों ने कांस्टेबल अमित की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत लगातार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं यात्रियों से भी अपील की गई है कि कभी भी चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने का प्रयास न करें।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और महिला यात्री सुरक्षित बच गई। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने आरपीएफ जवान को देवदूत बताते हुए उनकी प्रशंसा की।

रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी

समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0