WEBSTORY
BREAKINGआयोजनउत्तर प्रदेशकार्यवाहीजन सरोकारप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़विद्युत

Uttar Pradesh ; बिजली कटौती और ट्रिपिंग से ललितपुर में बढ़ा जनआक्रोश

44 डिग्री गर्मी में जनता बेहाल, मुआवजे की मांग को लेकर डीएम पहुंचे आप कार्यकर्ता

ललितपुर

जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से आम जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था सुधारने और उपभोक्ताओं को मुआवजा देने की मांग उठाई।

ज्ञापन में कहा गया कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली कटौती और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से लोगों के पंखे, कूलर, फ्रिज और अन्य बिजली उपकरण खराब हो रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी बढ़ रहा है।

आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि इस समय जिले में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे हालात में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि दिन और रात दोनों समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गर्मी में राहत मिलना मुश्किल हो गया है।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

ज्ञापन में उत्तर प्रदेश विद्युत प्रदाय संहिता 2005 का हवाला देते हुए कहा गया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से प्रभावित उपभोक्ताओं को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जब तक विद्युत व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं होती, तब तक प्रभावित उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 50 रुपये से 500 रुपये तक मुआवजा दिया जाए।

जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में यह भी कहा गया कि लगातार ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसानों, दुकानदारों और विद्यार्थियों को भी बिजली संकट के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन सौंपने वालों में महेंद्र कुमार पाराशर एडवोकेट, कैलाश नारायण एडवोकेट, अजय सिंह राजपूत एडवोकेट, दीपक सिंह राजपूत एडवोकेट, अनुराग सिंह एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह एडवोकेट और शैलेन्द्र सिंह लोधी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- आर के पटेल
ब्यूरो, ललितपुर

समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0