WEBSTORY
BREAKINGआयोजनताज़ा ख़बरप्रसासनबिहार

Bihar; सोनपुर में रेल विकास पर मंथन, संसदीय समिति की बैठक में उठे बड़े मुद्दे

यात्री सुविधाओं से लेकर स्टेशन विकास तक कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा, जनप्रतिनिधियों ने रखीं क्षेत्रीय मांगें

सोनपुर (बिहार)

पूर्व मध्य रेल मंडल कार्यालय सोनपुर में पूर्व मध्य रेल मंडल संसदीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें रेल यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार, स्टेशन विकास, ट्रेनों के ठहराव और लंबित परियोजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों ने जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक की अध्यक्षता सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं कटिहार सांसद तारिक अनवर, सांसद वीणा देवी, सांसद शांभवी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पूर्व मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विभिन्न रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और सुरक्षा इंतजामों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार नई रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

संसदीय समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को लेकर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कई क्षेत्रों में यात्री संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में वहां ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया जाना जरूरी है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और प्रतीक्षालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की मांग भी उठाई गई।

रेल अधिकारियों ने बैठक में चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अधिकारियों ने बताया कि कई विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

बैठक में रेलवे से जुड़े लंबित मामलों पर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य लंबे समय से अधूरा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाना चाहिए ताकि आम लोगों को बेहतर रेल सेवाओं का लाभ मिल सके।

रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी

समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0