Uttar Pradesh; बम्होरी कला में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दो युवक घायल
भंडारे का सामान लेकर घर लौट रहे थे दोनों युवक, टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार

मड़ावरा / ललितपुर
मड़ावरा तहसील के बम्होरी कला गांव में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बम्होरी कला निवासी दो युवक घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
भंडारे का सामान लेकर लौट रहे थे युवक
जानकारी के अनुसार, बम्होरी कला निवासी भगवत साहू पुत्र पप्पू साहू और अरुण पुत्र कोटू साहू गांव में चल रहे भंडारे के लिए बस स्टैंड से सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के अंदर सामने से तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर मारकर चालक मौके से भागा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल सौंरई गांव निवासी मनीष जैन चला रहा था। बताया जा रहा है कि वह मड़ावरा से सौंरई की ओर जा रहा था। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया।
घायलों का उपचार जारी
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस 108 को सूचना दी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत सामान्य है और उनका उपचार जारी है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
रिपोर्ट : आर. के. पटेल
ललितपुर
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



