पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता हज्जारों रुपये के नकली नोटों के साथ चार शातिर अपराधियों को दबोचा,
ललितपुर पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता हज्जारों रुपये के नकली नोटों के साथ चार शातिर अपराधियों को दबोचा,

मड़ावरा / ललितपुर
नवांगतुक पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस को दिए गए निर्देशों के चलते जनपद की थाना सौजना पुलिस द्वारा नोटों की जालसाजी करने वाले संगठित अन्तर्राज्जीय गिरोह को दबोचा,
98200/- रुपये के जाली करेन्सी नोट बरामद
जाली करेन्सी नोट सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एंव क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सौजना पुलिस को बीती रात् चेकिंग के दौरान उल्दनाकला तिराहे पर चार संदिग्ध व्यक्ति दिखे जिनसे पुलिस द्वारा
04 अभियुक्तगण 1- आशीष परिहार, 2- संजय उर्फ संजू, 3- लखन उर्फ कुंजन, 4- सूर्य प्रताप सिंह उर्फ राजा जी को 98200 रुपये के जाली करेन्सी नोट सहित गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध थाना सौजना में 72/23 धारा-489(ख) / 489(ग) भादवि व 207 MV एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस द्वारा की गई पूंछतांछ में अभियुक्त आशीष परिहार ने बताया कि मै पत्थर का काम करता हूँ पत्थर के काम में काफी कर्ज हो जाने के कारण माह जनवरी 2023 में मेरी मुलाकात आगरा रेलवे स्टेशन पर वासुभाई (उधम सिंह नगर)- उत्तराखण्ड से हुयी जिसने मुझे बहुत जल्द ही करोड़पति बनने का स्वप्न दिखाया और वासुभाई के द्वारा नकली करेंसी नोटो की छपाई की जाती है जिसको मैने 1/5 कीमत पर लाता हूँ । हम लोगों का एक संगठित गिरोह जो नकली करेंसी नोटो को असली के रुप में क्रय विक्रय आस-पास के क्षेत्रो में 1/4 भाग की असली करेंसी के प्राप्त होने पर करते है । हमारे गैंग का मुखिया वासुभाई उर्फ बलविन्दर सिंह है उनके द्वारा गुरु जी नामक कारीगर के माध्यम से छपाई की जाती है तथा हम लोग नकली करेंसी नोटो को लाकर अपने आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु अभियुक्तगणो के माध्यम से विक्रय कर क्षेत्र में असली के रुप में चलाते है । अब तक चार लाख रुपये नकली करेंसी नोटों को मेरे द्वारा व मेरे साथ पकड़े गये अभियुक्तों व अन्य लोगो के माध्यम से बाजार/क्षेत्र में असली के रुप में चलाया जा चुका है ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम/पता व बरामदगी का विवरण –
1- आशीष परिहार पुत्र राकेश परिहार नि0 पिपरई थाना जाखलौन जिला ललितपुर उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 100-100 रुपये के 05 गड्डी कुल 50000/- रुपये की जाली करेन्सी नोट बरामद हुये ।
2- संजय उर्फ संजू पुत्र वृषभान सिंह नि0 रमगढा थाना गिरार जिला ललितपुर उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 100-100 रुपये के 02 गड्डी कुल 20000/- रुपये के जाली करेन्सी नोट बरामद हुये ।
3- लखन उर्फ कुंजन पुत्र स्व0 हल्के यादव नि0 ग्राम खुटगुंवा थाना गिरार जिला ललितपुर उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 100-100 रुपये के 70 नोट व 200-200 रुपये के 03 नोट कुल 7600/- रुपये के जाली करेन्सी नोट बरामद हुये ।
4- सूर्य प्रताप सिंह उर्फ राजा जी पुत्र इन्द्रपाल उर्फ लाखन सिंह नि0 ग्राम रमगढा थाना गिरार जिला ललितपुर उम्र 19 वर्ष के कब्जे से 100-100 रुपये के 02 गड्डी व 200-200 रूपये के 03 नोट कुल 20600/- रुपये के जाली करेन्सी नोट बरामद हुये ।
नाम व पता वांछित अभियुक्तगण-
वासुभाई उर्फ बलविन्दर सिंह पुत्र श्री जनरैल सिंह निवासी ग्राम बंगावा पोस्ट मझौला थाना व जिला- उधम सिंह नगर (उत्तराखण्ड) ।
गुरुजी पता अज्ञात व तीन अन्य अज्ञात अभियुक्त वांछित है
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 18.08.2023 समय 20.05 बजे, उल्दनाकला तिराहा बहद ग्राम गौना थाना सौजना जनपद ललितपुर ।
पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास-
1- अभि0- संजय उर्फ संजू के विरुद्ध
A- थाना कोतवाली जिला टीकमगढ (म0प्र0) में वाहन चोरी का अभियोग पंजीकृत है जिसके कब्जे से 05 अदद मोटरसाइकिल चोरी की बरामद हुई थी
B- थाना पिछौर (म0प्र0) मे धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत है ।
2- अभि0 लखन उर्फ कुन्जन के विरुद्ध
A- मु0अ0सं0 81/2021 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम थाना गिरार जिला ललितपुर ।
B- मु0अ0सं0 06/2022 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम थाना गिरार जिला ललितपुर ।
शेष अभियुक्तगण के विरूद्ध आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध मे जानकारी की जा रही है ।
सोजना पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही में गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार थाना सौजना उ0नि0 दीपक कुमार डागुर हे0कां0 शत्रुंजय प्रताप सिंह कां0 कुलदीप सिंह कांस्टेबल विक्रम सिंह थाना सौजना जनपद ललितपुर आदि पुलिस कर्मी इस कार्यवाही में सामिल रहे,
रिपोर्ट- आर के पटेल मड़ावरा (ललितपुर) #samachartak #LaharLive24news



