
महरौनी (ललितपुर)
पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो मुश्ताक के मार्गदर्शन अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिह के पर्यवेक्षण मे अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना सौजना पुलिस टीम द्वारा बिगत दिवस 18 अगस्त 2023 को रात्रि चैकिंग के दौरान उल्दनाकला तिराहे 4 आरोपियो को 98 हजार 200 रूपये की जाली करेन्शी के साथ धर दवोचा गया था। जिन्हे गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही के तहत मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया था।
इसी मामले में आज जाली करेंसी के वांछित सरगना को उत्तराखंड से गिरप्तार किया, नोटों का सरगना उत्तराखंड प्रदेश के जिला उधमसिंह नगर के निवासी बलविंदर सिंह उर्फ शकरिन्दर सिंह पुत्र जंडेल सिंह को गिरप्तार कर सुसंगित धाराओं मुकदमा पंजिकृत कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया!
बताते चलें कि बिगत दिवस पिछले शुक्रवार को रात्रि कालीन चैकिंग के दौरान थाना सौजना पुलिस को 4 संदिग्ध लोगो को पकडा और उनसे पूछतांछ की गयी थी। अभियुक्त आशीष परिहार निवासी पिपरई (धौर्रा) ने बताया था कि मेरी मुलाकात जनवरी 2023 मे आगरा रेलवे स्टेशन पर बासु भाई ऊधम सिह नगर उत्तराखण्ड से हुई थी।जिन्होने मुझे जल्द करोडपति बनने के सपने दिखाते हुए जाली करेंसी नोट के धंधे में उतारा था।उसने बताया था कि उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में नकली करेंशी नोटो की छपाई की जाती है। जिनको हम लोह 1/5 कीमत पर लेकर आता हू। हम लोगो का एक संगठित गिरोह है।जो नकली नोटो को असली मे क्रय विक्रय का काम आसपास के क्षेत्रो मे करते है। हमारी गैंग का मुखिया बलबिन्दर सिह है।अभी तक हम लोगो द्वारा 4 लाख की करेंसी बाजार व आस पास के क्षेत्र मे असली नोट के रूप मे चलाई जा चुकी है।
इन्ही 4 अभियुक्त के बयानों के आधार पर महरौनी पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह के संरक्षण में एक टीम गठित कर 73/2023 में वांछित अभियुक्त बलविंदर सिंह उर्फ शकरिन्दर सिंह पुत्र जंडेल सिंह निवासी जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड से गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है!
गिरफ्तार करने बाली टीम मे थाना प्रभारी राजेश कुमार, उप निरीक्षक दीपक कुमार, हेड कां0 शत्रुंजय प्रताप सिह, कां कुलदीप सिह कां0 बिक्रम सिह रहे।
रिपोर्ट- आर के पटेल ललितपुर #samachartak #LaharLive24news



