नवांगतुक जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पदभार संभालने के बाद पत्रकारों के साथ सभागार में कि प्रेस वार्ता,
नवांगतुक जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पदभार संभालने के बाद पत्रकारों के साथ सभागार में कि प्रेस वार्ता,

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
ललितपुर डी एम आलोक सिंह के स्थानांतरण के बाद उनकी जगह लखनऊ में विशेष सचिव आईटी एन्ड इलेक्ट्रॉनिक के पद पर तैनात रहे 2014 बैच के आईएएस अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर जिले का डी एम बनाया गया है।
कौन है आई ए एस अक्षय त्रिपाठी-
आईएएस अक्षय त्रिपाठी लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इसके पहले वे अयोध्या में सीडीओ, कानपुर में सीडीओ व नगर आयुक्त और जालौन में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे हैं।
पदभार ग्रहण के बाद पत्रकार वार्ता में क्या कहा डीएम ने-
जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता की जिसमे पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिले में सरकार के द्वारा जारी की गई योजनाओं का जिले में पूरी तरह लागू कर जिले के नागरिक लाभान्वित करने का कार्य तेजी से किया जाएगा,
जिले फैली अवविस्ताओ पर पत्रकारों ने ने पूछा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही रोड बेज बसों के बंद होने से आम इंसानो को हो रही परेसानी और प्राइबेट बसों द्वारा गरीब जनपद बासियों की जेबों पर दल रहे ढांके और जिले में सरकार द्वारा बनाए गए बांधो में किसानों की भूमि डूब क्षेत्र में जाने के बाद कुछ किसानों की मुआबजे की रकम सालों से न मिलने के कारण किसानों का दफ्तर दफ्तर चक्कर लगाने की समस्या तो वहीं जिले में स्वास्थ सेवाओं में बर्ती जा रही शिथिलता के सवाल का जबाब देते हुए नवनियुक्त जिलाधिकारी ने पत्रकारों को आस्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही जिले में फैली अवविस्ताओ को जल्द ही पूरी तरह दूर किया जाएगा और काम के प्रति शिथिलता बरतने बाले अधिकारी कर्मचारियों पर की कड़ी नजर रखी जायेगी,
साथ ही डी एम ने कहा कि जिले में बदहाल स्थिति में पड़ी सड़को के कार्य को प्रथमिकता देते हुए दुरुस्त कराने की बात कही,

रिपोर्ट- आर के पटेल ललितपुर #Samachar Tak



