आपराधिक प्रवृत्ति के गिरोह से मुहल्ले वासियों को जानमाल का खतरा, सता रहा भय,
सिद्धन मुहल्ला के पार्षद सहित मोहल्ले वासियों ने एसपी को दिया शिकायती पत्र,

ललितपुर
मुहल्लेवासियों की जान-माल की सुरक्षा व दबंग इंदल यादव व उनकी गिरोह से भय व आतंक से मुक्ति पाने के लिए मोहल्ला सिद्धन के पार्षद सोनू यादव व मोहल्ले वासियों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। अवगत कराया की मुहल्ले में ही निवास करने वाला इंदल यादव पुत्र रतीभान यादव अपने भाई प्रभान यादव, पुष्पेन्द्र यादव व अपने अपराधी साथियों के साथ मिलकर मुहल्ले में आतंक व अराजकता फैलाये हुए है। अनैतिक व अवैध रूप से भारी ब्याज पर युवाओं को पैसे उधार देकर मुहल्ले में बड़े पैमाने पर जुआ खिलवाते है। आगे आरोप लगाते हुए बताया की युवाओं को जुआ खेलने हेतु शहर से बाहर भी ले जाता है और आये दिन वार्ड में मारपीट गाली गलौच व महिलाओं बहू बेटियों के साथ लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देता रहता है। कि उक्त इंदल व उसके भाईयों तथा उसके गिरोह पर संगीन धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज है। 29 दिसम्बर को इंदल यादव व उसके भाईयों व उसकी गिरोह के सदस्यों ने घनश्याम पुत्र नारायन सिंह के घर में घुसकर मारपीट गाली गलौच व रंगदारी की तथा गवाही देने पर समस्त मुहल्ले वासियों को जान से मारने की धमकी भी दी। समस्त मुहल्लेवासियों को इन्दल व उसकी गिरोह से जान का खतरा बना हुआ है तथा उक्त इंदल व उसके साथियों का आतंक इतना बढ़ गया है। कि उक्त लोग हत्या जैसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं। इंदल व उसके भाई तथा उसके गिरोह के सदस्य लगातार मोहल्ले में खुलेआम घूम रहे है तथा लगातार अपने आतंक व भय को फैला रहे है। पुलिस अधीक्षक से उक्त लोगों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की माँग की।
रिपोर्ट- आर के पटेल
ललितपुर
#SamacharTak



