आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी मऊ के निर्देश पर मिलावटी पेय पदार्थ एवं खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाया गया चैकिंग अभियान भरे गए नमूने,
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी मऊ के निर्देश पर मिलावटी पेय पदार्थ एवं खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाया गया चैकिंग अभियान भरे गए नमूने,

जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश)
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी मऊ के निर्देश पर जनपद में बेची जा रहे मिलावटी पेय पदार्थ एवं खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मऊ आरके दीक्षित के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम द्वारा मोहम्दाबाद तहसील के खुरहट,हाजीपुर एवं मोहम्मदाबाद गोहना नगर में कुल तीन स्थानों पर पेय पदार्थों की सेम्पलिंग हुई। जिसमें टीम सर्वप्रथम मोहम्मदाबाद गोहना के नगर के इदारतगंज मोड़ स्थित बालाजी ट्रेडर्स पर पहुंची, जहां से लीची ड्रिंक का नमूना लिया। तत्पश्चात टीम खुरहट के हाजीपुर स्थित अतुल आइसक्रीम के शाप पर पहुंचकर आइसक्रीम का नमूना लिया एवं वही के रामअवध की कोल्ड ड्रिंक की दुकान से मैंगो शेक का नमूना लिया।खाद्य विभाग की टीम के मोहम्मदाबाद गोहना में आने की जानकारी पर खाद्य पदार्थों की अनेकों दुकाने धड़ाधड़ बंद हो गई। लगभग 2 घंटे तक नगर में हड़कंप मचा रहा। इन तीनो नमूनों को सील कर जांच हेतु लखनऊ प्रयोगशाला को भेज दिया गया है।
इस बावत पूछे जाने पर सहायक खाद्य आयुक्त मऊ एसके त्रिपाठी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात मिलावट सिद्ध पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मऊ आरके दीक्षित,खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश राय,रामानंद,बिंदु पांडेय, आदि रहे।
रिपोर्ट- अजीत पटेल जिला ब्यूरो चीफ, जनपद मऊ @SamacharTak @LaharLive24News



