
महराजगंज:
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई की गई l इस दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गयाl शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया गया l पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारी को सचेत किया गया की जनसुनवाई/ महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/ शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो । साथ ही सभी प्र0 नि0/थानाध्यक्ष को यह भी निर्देश दिए गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।
*ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल महराजगंज*



