
मऊ
मुहम्मदाबाद गोहना सरकार द्वारा आग लगने पर कैसे बुझाया जाए के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के क्रम में अग्निशमन विभाग मुहम्मदाबाद गोहना द्वारा पिछले 20 दिसंबर 2023 से, 20 जनवरी 2024 तक कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को आग लगने पर कैसे बुझाए जाए इसके प्रति विभाग द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर जागरूक किया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान में अग्निशमन विभाग मुहम्मदाबाद गोहना तहसील एवं ब्लॉक में स्थित प्राथमिक उच्च प्राथमिक एवं इंटर कॉलेज में पहुंचकर आग क्या है, आग कितने प्रकार की होती है, और आग किन-किन प्रकारों से बुझाई जाती है के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को अग्निशमन प्रभारी मुहम्मदाबाद गोहना बजरंग बहादुर ने अपने टीम फायरमैन राजेश पाठक एवं फायरमैन आशीष मौर्य के साथ ब्लाक देवरिया बुजुर्ग स्थित प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर सिलेंडर में आग लगने पर उसे कैसे बुझाए जाएं । उन्होंने वहां पर एक सिलेंडर के माध्यम से उसमें आग लगाकर उसे बूझाकर बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यदि सिलेंडर में आग लगती है तो मिट्टी बालू तथा अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर आग को बुझा सकते हैं । यदि पेट्रोल के माध्यम से आग लगती है तो उसपर भी मिट्टी बालू या अग्नि सामान यंत्र तथा फायर सर्विस के पास केमिकल जिसे मैकेनिकल फ़ोम कहते हैं, जिससे झाग निकलती है। इसके माध्यम bi से भी आप सभी आग को बुझा सकते हैं। इसके बाद टीम ने कस्बे में स्थित टाउन इंटर कॉलेज में भी पहुंच कर वहां के बच्चों को आग लगने पर किस प्रकार से बुझाया जाए के प्रति जागरूक किया।

रिपोर्ट–अजीत पटेल जिला ब्यूरो (मऊ)



