कार्यवाहीउत्तर प्रदेशपुलिसप्रसासन
बानपुर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब समेत दो बदमाश पकड़े
बानपुर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब समेत दो बदमाश पकड़े
ललितपुर
पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में एएसपी अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी महरौनी अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ, शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बानपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कबूतरा डेरा के पास छिल्ला से मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम पठला खेड़ा निवासी स्वामी प्रसाद लोधी को हिरासत में लिया है। उसके पास से पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। वहीं ग्राम चकौरा रोड से टीकमगढ़ के बुड़की खेड़ा निवासी देवेन्द्र राजपूत को भी 20 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है। शराब के साथ बदमाशों को पकडऩे में थानाध्यक्ष सियाराम वर्मा, उ.नि. विकास कुमार, उ.नि. सर्वेश सिंह, हे.का. मोहम्मद राशिद, का.अरविन्द कुमार, कां.मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट –कमलेश कश्यप।



