भारत के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी
कार्यकर्ताओ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर की कार्यवाही की मांग

ललितपुर
____________________
अयोध्या राम मन्दिर का निर्माण होने के बाद प्राणप्रतिष्ठा का समय पास आ रहा वही कुछ संगठनों के लोगों द्वारा ललितपुर जिले में राजनेताओं को लेकर अभद्र और निंदनी टिप्पड़ियां करके जनता के प्रति हिंसा फैलाने का कार्य किया जा रहा रहा है जिससे आम जनता के बीच लड़ाई–झगडे और दंगे उत्त्पन हो सकते।
आपको बता दे कि सोशलमीडिया के जरिए एक पोस्ट डाली गई जिस भारत के पूर्व रक्षामंत्री और पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को अयोध्या के राम मन्दिर मन्दिर मे हो रहे भगवान के प्राण प्रतिष्ठा से जोड़ा गया जिसमें मुलायम सिंह की मूर्ति अयोध्या मे राम मन्दिर के प्रवेश द्वार पर लगाने की की बात कही गई यही नहीं उस मूर्ति को काबा में शैतान को पत्थर की प्रथा की तुलना स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव से की गई है ।
जैसे काबा में शैतान को पत्थर मारने की प्रथा है वैसे ही अयोध्या में पूर्व रक्षामंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री को पत्थर मारने जैसी प्रथा को प्रारंभ कराने की बात कही गई है। सोशलमीडिया पर पोस्ट करने वाले हिंदू जागरण मंच का जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है। जिसकी पोस्ट पर कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग को ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया गया कि पुष्पेंद्र राजा बुंदेला निवासी ग्राम डोंगरा हॉल निवासी ललितपुर जो की खुद को हिन्दू जागरण मंच का जिलाध्यक्ष बताता है। आज सुबह उसके द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व रक्षामंत्री और पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री समाजवादी के संस्थापक स्व. मुलायल सिंह यादव जी के ऊपर अभद्र और बेहत निंदनीय टिप्पड़ी की गई है जिसकी फेसबुक की छायाप्रति शिकायत पत्र के साथ संलग्न है। इस उक्त टिप्पडी को लेकर समाजवादी के कार्यकर्ताओं रोष दिखाई दे रहा है। अब देखना यह कि ललितपुर पुलिस अधीक्षक इस मामले को लेकर कितनी गहनता से लेकर कार्यवाही करते है।

रिपोर्ट–रामकुमार पटेल (ललितपुर)



