WEBSTORY
आयोजनताज़ा ख़बर

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबू जी को कीं पुष्पांजलि अर्पित

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबू जी को कीं पुष्पांजलि अर्पित

 

ललितपुर

___________________

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने आज जिला कार्यालय पर एक बैठक के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह जी के जन्मदिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया ने की एवं संचालन नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर पंथ ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह जी सही मायने में हिन्दू ह्दय सम्राट थे ।

बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौवे ने कहा कि बाबू जी सही मायने में जन नायक थे। नेता बनना तो आसान है लेकिन जन नेता बनना बहुत कठिन काम है। इस बरस बाईस फरवरी को रामजन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है उसके असली नायक बाबू कल्याण सिंह जी ही हैं। आज हम सब कार्यकर्ताओं को उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए।

वरिष्ठ नेता हाकिम सिंह लोधी ने कहा कि जिस तरह त्रेता में रामकाज करने बाले हनुमान जी थे उसी तरह कलयुग में हनुमान जी के सच्चे भक्त के रूप उन्होंने राम जी के काज करने का काम किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह जी ने जो जनहित के कार्य किये हैं वे भुलाये नहीं जा सकते हैं पहले उत्तर प्रदेश में पिता की मृत्यु के बाद बच्चों के नाम विरासत में आते थे ऐसे में माँ असहाय होकर दूसरों की दया पर निर्भर हो जाती थी लेकिन कल्याण सिंह जी ने विरासत में पुत्रों के साथ माँ के नाम को भी विरासत में जोड़ने का काम किया जिससे माँ स्वालम्बी हो सकें।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि हम किसी महापुरुष की जयंती पर उनके आदर्श ग्रहण करने का निर्णय लेते हैं। उन्होंने एकात्मक मानववाद को कविता में पिरो कर आम जन तक सरल भाषा में पहुंचाने का काम किया। पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं से संबाद रखने की उनमें अद्भुत क्षमता थी। उनकी प्रशासनिक क्षमताओं का लोहा उनके पहले बार ही मुख्यमंत्री बनते ही उत्तर प्रदेश में दिखने लगा था ‌।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक जिला अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह एड ने कहा कि मा कल्याण सिंह जी अच्छे संगठक कर्ता था।वे मुख्यमंत्री होते हुए भी छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं से वार्तालाप कर लेते थे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी एड, बुन्देलखण्ड विकास वोर्ड के सदस्य प्रदीप चौवे, क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया,किंजि्ल्क हुड्डैत,जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाठक,चन्द्रशेखर पंथ चंदू भैया, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, जिला मंत्री रमेश कुशवाहा नझाई,नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, क्षेत्रीय युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव गौतम, कार्यालय प्रभारी शशि शेखर पांडेय, कार्यालय मंत्री सदीप सिंह बुन्देला, विक्रम राजा नारहट, आशीष हुड्डैत, बैभव गुप्त, रवि साहू, नितिन पंथ,जगभान सिंह लोधी, शिवम तिवारी,रामबाबू राजपूत,देशराज सिंह राजपूत, जगदीश सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट–कमलेश कश्यप के साथ सुरेंद्र सपेरा (ललितपुर)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0