
कटिहार (बिहार)
कटिहार के विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद तारिक अनवर ने की। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।
विकास कार्यों की हुई समीक्षा
बैठक में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, शहरी विकास, आवास, जीविका और पुलिस प्रशासन से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने विभागवार जानकारी प्रस्तुत की।
जनप्रतिनिधियों ने उठाए मुद्दे
बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधायक कविता पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष रेश्मी सिंह, महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप विकास आयुक्त अमित कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं बैठक में रखीं।
अधिकारियों को मिले निर्देश
सांसद तारिक अनवर ने अधिकारियों को लंबित कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए। साथ ही जनहित के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर जोर दिया।
रिपोर्ट : प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी, कटिहार (बिहार)
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



