दलित समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे व उनके मूल अधिकार दिलाने का काम करेगी कांग्रेस, मनीराम कुशवाहा
दलित समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे व उनके मूल अधिकार दिलाने का काम करेगी कांग्रेस, मनीराम कुशवाहा

ललितपुर
ललितपुर जिले के तहसील महरौनी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देशानुसार 9 अक्टूबर माननीय कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस से 26 नवंबर संविधान दिवस तक प्रदेश के सभी जनपदों में स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते नारे के साथ दलित गौरव संवाद आयोजित करने का निर्णय लिया है जिसकी शुरुआत 9 अक्टूबर को कांग्रेस कमेटी मुख्यालय लखनऊ से माननीय प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदरणीय अजय राय जी द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर की गई।
जनपद ललितपुर सिंघई हाल महरौनी में आज 11 अक्टूबर 2023 को प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मनीराम कुशवाहा एवं जिला कांग्रेस कमेटी ललितपुर के अध्यक्ष बलवन्त सिंह राजपूत द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी श्री मनीराम कुशवाहा जी ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि दलित गौरव संवाद के विषय में विस्तृत जानकारी दी जा रही है जिसमें प्रत्येक विधानसभा से 20 दलित बाहुल्य गांव की सूची प्रदेश मुख्यालय आज भेजी जा रही है तथा आज से ही दलित अधिकार मांग पत्र भरवाये जाएंगे दलित अधिकार पत्र दलित समाज के इंजीनियर वकील, शिक्षक, समाजसेवी, प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत के पूर्व व वर्तमान सदस्य आदि लोगों से भरवाये जाएंगे प्रत्येक दिन प्रत्येक पदाधिकारी को सात अधिकार मांग पत्र भरवा जाने का कार्य करना है तथा मांग पत्र भरवाए जाने के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालनी होगी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी जनपद में पांच अधिकार मांग पत्र भरवाएंगे तथा प्रदेश महासचिव जनपद में 15 अधिकार मांग पत्र भरवाएंगे तथा प्रदेश सचिव वह जनपद प्रभारी पांच मांग पत्र प्रत्येक विधानसभा में भरवाएंगे तथा प्रत्येक विधानसभा 500 दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जाएंगे जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष व विधानसभा में रह चुके प्रत्याशियों को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी तथा प्रत्येक विधानसभा में 10 रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष दो रात्रि चौपाल में शामिल होंगे तथा जनपद प्रदेश महासचिव चार रात्रि चौपाल में शामिल होंगे तथा प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी प्रत्येक विधानसभा में दो-दो रात्रि चौपाल में शामिल होंगे विधानसभा प्रत्याशी रहे एवं ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि में चौपाल का आयोजन करेंगे तथा दलित बस्तियों में रात्रि चौपाल करने वाले आयोजन को वह गणमान्य को लोकसभा स्तर में कौन ग्रुप का सदस्य बनाया जाएगा जनपद में रात्रि चौपाल पूरी होने के बाद लोकसभा/जनपद मुख्यालय बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें कोर ग्रुप का गठन किया जाएगा रात्रि चौपाल की समाप्ति अधिकार मांग पत्र भरवा जाने एवं कोर ग्रुप के गठन के उपरांत 18 मंडलों में पदयात्रा निकाली जाएगी इसी के साथ जनपद मथुरा में पदयात्रा निकाली जाएगी जिसमें सभी कांग्रेसी जन उपस्थित रहेंगे दलित कांग्रेस के प्रदेश व जिला व शहर के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगेl तत्पश्चात कांग्रेस जनों ने महरौनी नगर दलित बस्ती में मांग पत्र भी भरवाये l इस मौके पर पीसीसी आशाराम तिवारी, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष राम भरोसे कुशवाहा, महासचिव डॉक्टर राम सिंह यादव, राकेश रजक एड, अखिलेश मलैया, सचिव जाहर सिंह बघेल,अभिषेक सिंघई, ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, राघवेंद्र यादव, धनीराम अहिरवार, हलकरन चंचल, भगवान सिंह राजपूत,नगर अध्यक्ष धर्म सिंह वर्मा, मोहन सिंह चंदेल, लक्ष्मीकांत वर्मा, पुष्पेन्द्र यादव आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे,
- रिपोर्ट- आर के पटेल
- ललितपुर
- #samachartak



