WEBSTORY
आयोजनउत्तर प्रदेशकार्यवाहीनिरीक्षणपुलिसप्रसासन

ड्रिंक एण्ड ड्राईव चैकिंग में सक्रिय भूमिका निभा रही यातायात पुलिस

नशा करके वाहन चलाने वालों पर भारी पड़ रहा ब्रिथ एनालाइजर

 

यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा रहें सख्त कार्यवाही को तैयार : आलोक कुमार तिवारी

ललितपुर

 उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए जहां एक ओर जिला प्रशासन काफी संजीदा है तो वहीं यातायात पुलिस भी काफी संजीदा नजर आ रही है। शुक्रवार की देर शाम शहर भर में ड्रिंक एण्ड ड्राईव को लेकर यातायात पुलिस ने टीएसआई आलोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की जमकर खबर ली।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के संयुक्त आदेश और एएसपी अनिल कुमार, सीओ यातायात के निकट पर्यवेक्षण में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए खास ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम को रेलवे स्टेशन तिराहा पर यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ हाथों में ब्रिथ एनालाइजर लेकर खड़े हो गये। भारी मात्रा में यातायात पुलिस को देखकर नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया। यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने संदिग्ध वाहन चालकों को रोकते हुये उनकी ब्रिथ एनालाइजर से एल्कोहल की जांच की। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाहियां भी अंजाम दी गयीं। इस दौरान टीएसआई ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगायें और सबसे महत्वपूर्ण वाहन सम्बन्धित सभी दस्तावेज साथ में रखें, ताकि समय पर प्रस्तुत कर सकें। इस दौरान यातायात विभाग के अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

फोटो –ब्रिथ एनालाइजर से जांच करते टीएसआई।

रिपोर्ट –रामकुमार पटेल।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0