दवंग खनन माफियाओं के हौसले बुंलद हर रात चलता है अवैध खनन , लिधौरा ग्राम पंचायत के हंसरी गांव में अवैध मोरम का खुदान जोरों पर, सरकार का माफिया मुक्त अभियान सफल नही होने दे रहे खनन माफिया,
दवंग खनन माफियाओं के हौसले बुंलद हर रात चलता है अवैध खनन , लिधौरा ग्राम पंचायत के हंसरी गांव में अवैध मोरम का खुदान जोरों पर, सरकार का माफिया मुक्त अभियान सफल नही होने दे रहे खनन माफिया,

मड़ावरा / ललितपुर
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के रहते जनपद ललितपुर में अवैध खनन रुकने नाम नही ले रहा है। अवैध खननकर्ताओं के हौंसले इतने बुलंद है कि ग्राम सभा और वन विभाग की जमीनो से रात्रि होते ही ट्रक,डम्प्पर,टैक्टर की मदद से मोरम की खुदाई जेसीबी से कराकर बिक्री कर रहे है जिससे शासन को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
विकास खण्ड मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत लिधौरा की ग्राम प्रधान रचना ने उपजिलाधिकारी मड़ावरा को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम पंचायत के मौजा हँसरी की आराजी संख्या 370,372 में अज्ञात खनन माफियाओं द्वारा रात्रि के 10 बजे से सुबह 5 बजे तक अवैधरूप से मोरम एवं मिट्टी की खुदाई कर ट्रक,डम्प्पर,टैक्टर मदद से अवैध खनन किया जा रहा जिससे ग्राम पंचायत की संपत्ति को नुकसान हो रहा है। साथ बताया कि अवैध खननकर्ताओं के गुर्गे रास्ते मे जगह-जगह पर तैनात रहते है जो अधिकारियों की आने की सूचना पल-पल देते जिसकी मदद से अवैध खनन में संलिप्त कारोबारी बगैर किसी डरभय के खनन करते रहते है। शिकायतकर्ता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने की गुहार लगाई।
शिकायत के बाद भी कार्यवाही करने से कतराते है अधिकारी
ब्लाक एवं तहसील मड़ावरा क्षेत्र में अवैध मोरम खनन जोरो पर चल रहा जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा लगातार अधिकारियों की जाती है,जिन पर आज तक कोई भी कार्यवाही अमल में नही लाई गई है,जिससे साफ जाहिर होता कि अवैध मोरम खुदाई में संलिप्त कारोबारियों स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत कार्य करते है।
सूत्रों की माने तो पजल से चर्चित रहे गिरार औऱ मड़ावरा क्षेत्र से अवैध खनन के रेत से लदे ट्रक खुरई और टीकमगढ़ तक रातों रात जा रहे है,
जिसकी जानकारी होने के बाद भी दवंगई और राजनीति से जुड़े होने के कारण अधिकारी और कर्मचारी उनके खिलाफ कार्यवाही करने में हाथ सुकोड़ रहे है,
इनका कहना-
तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लिधौरा की प्रधान द्वारा लिखितरूप कार्यालय में एक शिकायती देकर बताया कि ग्राम पंचायत के मौजा हँसरी में अज्ञात अवैध खननकर्ताओं द्वारा रात्रि में मोरम की खुदाई की जा रही है,जिससे ग्राम पंचायत की संपत्ति को नुकसान हो रहा है,शिकायत को संज्ञान में लेकर खनन विभाग को सूचित किया गया है। खनन एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति को परखकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
चन्द्रभूषण प्रताप
उपजिलाधिकारी मड़ावरा
रिपोर्ट- आर के पटेल मड़ावरा / ललितपुर #samachartak #LaharLive24news



