
महराजगंज
जिला मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय के सामने मंगलवार को खूब बुलडोजर गरजा है ।सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को खाली कराया गया है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के सामने अवैध रूप से शासकीय भूमि एवं सड़क पर झोपड़ी लगाकर चाय इत्यादि का दुकान लगाने वालों से सड़क व भूमि को मुक्त कराया गया है । इसी के साथ कार्यालय के सामने सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही भी की गई है। जनता से लगातार शिकायते प्राप्त हो रही थी की रेहड़ी दुकानदार अपने दुकानों के सामने सड़क पर वहां खड़ा करते थे और आम जनमानस से विवाद करते थे ।उक्त या संज्ञान लेकर एआरटीओ विनय कुमार के द्वारा जेसीबी से उक्त दुकानों को हटवाते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। इस दौरान आरआई आरडी प्रसाद वर्मा भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट–ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल महराजगंज



