ई _केवाईसी में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन,सीडीपीओ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का रोका वेतन
ई _केवाईसी में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन,सीडीपीओ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का रोका वेतन

महाराजगंज :
जिले में पोषण ट्रैकर और ई केवईशी/ एफआरएस कार्यों में शिथिलता अब संबंधित अधिकारियों _ कर्मचारियों पर भारी पड़ने लगी है।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में लापरवाह अफसरों की जमकर क्लास लगाई और खराब प्रदर्शन वाले केंद्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मुख्य सेविकाओं और बाल विकास परियोजना अधिकारियों का मानदेय/ वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दे दिया। बैठक में सामने आया कि कई केंद्रों पर ई केवईशी व एफआरएस की कार्यवाही बेहद धीमी है। डीएम ने चेतावनी देते हुएं कहा कि यदि इस कारण कोई लाभार्थि पुष्टाहार या अन्य योजनाओं से वंचित हुआ,तो संबंधित कर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा में भी गड़बड़ पाई गई।डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रथम बच्चे की दूसरी किस्त के आवेदन लंबित रहने का जिम्म सीधे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और बीडीपीओ पर है। 30 जून तक सभी लंबित मामलों का निस्तारण अनिवार्य रूप से किया जाए, अन्यथा सस्पेंशन तक की कारवाही हो सकती है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 1 जुलाई 2025 से सिर्फ उन्हीं लाभार्थियों को पुष्टाहार मिलेगा ,जिनका ई केवईशी/ एफआरएस पूर्ण हो चुका है ।इसी क्रम में समस्त सैम ( गंभीर कुपोषित) बच्चों की तीन दिन में सूची प्रस्तुत करने का निर्देश भी जारी किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी परियोजना प्रभारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ- धनंजय पटेल महाराजगंज



