एसपी की मौजूदगी में कोतवाली परिषर में समाधान दिवस का किया गया आयोजन,
एसपी की मौजूदगी में कोतवाली परिषर में समाधान दिवस का किया गया आयोजन,
जनपद मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को चल रहे समाधान दिवस के मौके पर अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की समस्या सुनते हुए मामले का निस्तारण सत्यता तथा गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देश दिए हैं समाधान दिवस के मौके पर एक पुलिस विभाग तथा 12 राजस्व विभाग से पड़े प्रार्थना पत्र के दौरान ग्राम खालिसा निवासी भाई-भाई में जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर प्रथम पक्ष चंद्रमुखी पुत्र स्वर्गीय रामनाथ एवं तुर्की पक्ष के तुलसी पुत्र स्वर्गीय रामनाथ की प्रार्थना पत्र का पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे द्वारा गहन जांच के बाद मौके पर पुलिस टीम तथा राजस्व टीम को भेजो और निर्देश दिया कि इस मामले का निस्तारण गुणवत्ता एवं सत्यता पूर्वक कर कर हमें रिपोर्ट प्रेषित करें इस दौरान नगर पंचायत के मोहल्ला सायफनपुर रमई राम पुत्र कालीचरन जमीन पर कब्जा करने के साथ जान से मार दिए जाने के धमकी के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया इसी प्रकार श्रीराम यादव पुत्र मुनेश्वर निवासी मीरपुर रहीमाबाद इनके जमीन पर गांव के कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती कब्जा करने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को भेज कर मामले का निश्चरण सत्यता तथा गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देश दिए 13 प्रार्थना पत्र में से किसी मामले का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सत्यप्रियसिंह पुलिस उपाधीक्षक डॉक्टर अजय विक्रम सिंह प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी समेत समस्त उपनिरीक्षक पुलिस महिला आरक्षी तहसील के लेखपाल राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- अजीत पटेल
जिला ब्यूरो, जनपद मऊ
#samachartak



