
मऊ (मोहम्मदाबाद गोहना)
____________________
कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर तहसीलदार आलोक रंजन सिंह ने पीड़ितों की समस्या सुनते हुए मामलों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को प्रार्थना पत्र देकर मामले का गुणवत्ता एवं सत्यता पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए समाधान दिवस के अवसर पर कर राजस्व विभाग एवं एक पुलिस विभाग से प्रार्थना पत्र पड़े पुलिस विभाग से पड़े प्रार्थना पत्र के मामले में पुलिस ने वादी के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर क्षेत्र के उप निरीक्षक को मौके पर भेज कर मामले की जांच पड़ताल करवा रहे हैं इस प्रकार समाधान दिवस पर कुल पांच प्रार्थना पत्र पड़े इस अवसर पर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह एवं क्षेत्र के समस्त उप निरीक्षक राजस्व निरीक्षक लेखपाल आदि विभाग के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट–अजीत पटेल जिला ब्यूरो (मऊ)



