
ललितपुर
जय अम्बे रक्तदान समिति ललितपुर (रजि.) द्वारा बसंत विहार कॉलोनी ललितपुर निवासी प्रशांत मिश्रा की पत्नी संगीता मिश्रा को रात्रि 11:00 बजे कराया गया रक्तदान। प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती गर्भवती महिला मरीज अत्यंत गंभीर स्थिति होने पर रात्रि 11:00 बजे डॉक्टर के द्वारा ब्लड की व्यवस्था करने के लिए परिजनों से कहा। महिला के परिजनों ने अपने ब्लड की जांच करवाई लेकिन किसी का ब्लड ग्रुप मरीज के ब्लड ग्रुप से मैच नहीं हुआ और ना ही ब्लड बैंक में मरीज के ग्रुप का ब्लड उपलब्ध था इस कठिन आपातकालीन स्थिति में महिला मरीज के परिजन काफी चिंतित और परेशान थे। जब महिला मरीज के परिजनों ने रात्रि में जय अम्बे रक्तदान समिति ललितपुर के सदस्यों से संपर्क किया तो समिति के सदस्यों ने तुरंत गुलाब सिंह यादव (अमीन सदर तहसील) से संपर्क किया और इस कड़ाके की सर्दी में रात्रि 11:00 बजे ब्लड बैंक पहुंचकर जरूरतमंद महिला मरीज को किया रक्तदान करके मानवता की मिसाल पेश की। इस पुण्य कार्य के लिए महिला मरीज के परिजनों ने रक्तदाता और जय अम्बे रक्तदान समिति ललितपुर का आभार एवं साधुवाद किया और कहा कि इस कड़ाके की सर्दी में आपने हमारे मरीज को ब्लड उपलब्ध कराकर हम पर बहुत बड़ा उपकार किया है जिसके हम सदा आपके आभारी रहेंगे।
गुलाब सिंह यादव द्धारा रक्तदान करते समय जय अम्बे रक्तदान समिति ललितपुर (रजि.) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष दीपक राठौर, वरिष्ठ सक्रिय सदस्य कन्हैयालाल रजक, सक्रिय सदस्य चन्दन सिंह, सक्रिय सदस्य बलराम राज, सुंदर मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, अनुज सिंघई, प्रदीप, पटेल ऐरा, राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट–कमलेश कश्यप के साथ सुरेंद्र सपेरा (ललितपुर)



