जेल में निरूद्ध बन्दियों को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन, दी गई जानकारी,
जेल में निरूद्ध बन्दियों को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन, दी गई जानकारी,

ललितपुर
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर, चन्द्रोदय कुमार, के निर्देशानुसार, कुलदीप सिंह, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में जिला कारागार, ललितपुर में जेल में निरूद्ध बन्दियों को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर कुलदीप सिंह, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर, लाल रत्नाकर सिंह, अधीक्षक, जिला कारागार, जीवन सिंह, कारापाल डॉ0 विजय द्विवेदी चिकित्साधिकारी, जेल में निरूद्ध बन्दीगण एवं जिला कारागार के कर्मचारीगण उपस्थित हुये।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्तागण कुलदीप सिंह, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर, द्वारा जेल में निरूद्ध रहते हुए भी बन्दियों को प्रदत्त अधिकार एवं विश्व एड्स दिवस के अवसर पर अवगत कराया गया कि एड्स का पूरा नाम एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम है जो ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस के कारण फैलता है। यह एक संक्रामक रोग है यानि किसी व्यक्ति का दूसरे एड्स पीड़ित व्यक्ति के साथ यौन संबंध स्थापित करने, संक्रामक सुई का प्रयोग करने या खून के आदान-प्रदान से यह रोग हो सकता है।एड्स से पीड़ित व्यक्ति का इम्यून सिस्टम (प्रतिरोधात्मक तंत्र) धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है जिससे वह कई प्रकार की बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम, क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित हो जाता है और उस पर दवाइयां काम करना बंद कर देती है इस सबंधं में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
शिविर के बाद बन्दियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में पूछताछ की गई। सचिव महोदय ने निरूद्ध बन्दियों को अवगत कराया कि वे अधिवक्ता की उपलब्धता हेतु एवं अन्य प्रकार की समस्या हेतु कारापाल के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर को प्रार्थना पत्र प्रेषित करें।
शिविर के अन्त में लाल रत्नाकर सिंह, अधीक्षक जिला कारागार द्वारा सभी आगुन्तकों का आभार प्रकट किया गया।
रिपोर्ट- आर के पटेल, कमलेश कस्यप
समाचार तक



