WEBSTORY
आयोजनप्रदर्शन

जन-जन तक पहुंच रहीं जनकल्याणकारी योजनाएं: बीडीओ सौरभ वर्णवाल

पहाड़ीकलां एवम् पारौल में आयोजित हुई "विकसित भारत संकल्प यात्रा" विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

मड़ावरा (ललितपुर)

विकास खण्ड मड़ावरा के ग्राम पंचायत पहाड़ीकलां एवम् पारौल में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की गई। ग्राम पंचायत पहाड़ीकलां एवं पारौल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अथिति संजय कुमार सहा0श्र0 आयुक्त, डीपी अग्रहरी, श्रम प्र0अधि0 रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी मड़ावरा सौरभ वर्णवाल ने की। अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सत्कार ग्राम प्रधान पहाड़ीकलां एवं ग्राम प्रधान पारौल द्वारा किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत, जागरुकता गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिन्हे लोगों ने खूब सराहा। इसके साथ ही क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। जिनमें मेधावी बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरुष्कृत किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं समेत जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई। किसानों को कृषि के अलावा कई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। एलईडी वैन के माध्यम से मौजूद ग्रामीणों को प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड ऑडियो सुनाया गया। साथ ही कार्यक्रम से सम्बन्धित वीडियो को स्क्रीन पर दिखाया गया।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM
पारौल में शपथ दिलाते हुए बीडियो।

कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी सौरभ कुमार बर्नवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि गांव व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार से संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये। वहीं जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का सुधार हुआ। इसकी कहानी उनके जुबानी से ही सुना जाये। इसके लिए केन्द्र सरकार ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित करने की योजना बनायी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से गांवों में पात्र व्यक्तियों को क्या लाभ हुआ है। इसकी जानकारी भी ली जा रही है।

पहाड़ीकलाँ में उपस्थित अतिथि।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में चेहरा देखकर योजनाएं बनाई जाती थीं। उसमें भी जमकर बंदरबांट का खेल होता था। उनके एजेंडे में गरीब, सामान्य नागरिक, महिलाएं और नौजवान शामिल नहीं होते थे। आज देश में गरीबों और जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, गरीबों के घर में निशुल्क शौचालय, जनधन अकाउंट योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम सम्मान निधि और पीएम स्वनिधि जैसी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

अतिथि एवं ग्रामीण।

इस दौरान एडीओ पंचायत पंकज शर्मा, एडीओ आईएसबी अमित कुमार जैन, ग्राम विकास अधिकारी तुषार कटारिया, विकास अधिकारी

रविकान्त ग्राम, ब्लॉक कॉर्डिनेटर विजय दुबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, पहाड़ीकलां मुकुंद सिंह, ग्राम प्रधान पारौल फूलचंद कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह, आशुतोष सिंह, शिक्षक राजाराम, अनुदेशक प्रतिभा, अर्चना सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्री, शिक्षक, ग्रामीण महिला-पुरुष आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट–कमलेश कश्यप (मड़ावरा)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0