WEBSTORY
आयोजनउत्तर प्रदेशपुलिसप्रसासनशिक्षा

कड़ी सुरक्षा के बीच आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 की दो पालियों के परीक्षा सम्पन्न

आठ परीक्षा केन्द्रों पर 6288 में से 3066 अभ्यार्थियों ने दी परीक्षा

ललितपुर

_______________

 शुक्रवार को जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा का साकुशल सपन्न करने के लिये शासन द्वारा दिये गये आदेशो का धरातल पर पूरा करने के लिये जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। यातायात व्यवस्था से लेकर नकलविहीन पुलिस भर्ती परीक्षा को सम्पन्न करने के लिये जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहे। पुलिस भर्ती परीक्षा में अपनी उम्र को कम बातते हुये परीक्षा देने आये एक परीक्षार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 के दृष्टिगत प्रथम व द्वितीय पाली में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों , सुरक्षा- व्यवस्था को चौक किया गया तथा परीक्षा केन्द्रों के प्रभारी अधि0/कर्मचारीगण से वार्ता कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। रिजर्व पुलिस लाईन्स ललितपुर स्थित ‘पुलिस कमाण्ड कन्ट्रोल रूम’ के जरिये सभी सेन्टरों के सीसीटीवी कैमरो को एक्सेस कर चौक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधि0ध्कर्म0गण सतर्क दृष्टि रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 को सकुशल, सुरक्षित व त्रुटिहीन तरीके से सकुशल स पन्न कराने हेतु व्यापक पुलिस प्रबन्ध के अनुक्रम में ड्रोन कैमरो की मदद से भी सतत निगरानी की गयी। जनपद ललितपुर के सभी परीक्षा केन्द्रो पर आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 से सम्बन्धित परीक्षा दोनों पालियों में सकुशल सम्पन्न हुई है। परीक्षा के दौरान आठ परीक्षा केन्द्रों पर 6288 में से 3066 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी है। तो वही अनुपस्थित रहे परीक्षार्थियों की संख्या 3222 रही है।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

जनपद के इन केन्द्रों पर आयोजित हुई परीक्षा

थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केन्द्रों – नेहरू डिग्री कालेज पार्ट- 1 नेहरू डिग्री कालेज पार्ट पार्ट-2, पी0एन0 इण्टर कालेज, श्री वर्णी जैन इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, राजकीय इण्टर कालेज, नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय इन विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था।

एक अभ्यर्थी हुआ गिरफ्तार

पीएएन इंटर कांलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की हाईस्कूल व इंटर के अंक पत्र में अंकित उम्र व उसकी उम्र को देख संदेह नजर आने पर केन्द्र में मौजूद अधिकारी द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे सदर क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय व शहर कोवताली मौके पर पहुंच गये, पूछताछ के दौरान परीक्षार्थी के अंक पत्र में उसकी उम्र कम अंकित होने की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने कानपुर देहात के घाटमपुर निवासी अवधेश यादव को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट –रामकुमार पटेल।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0